संप्रग लूट रहा है देश को : गडकरी
उन्होंने तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह देश को लूट रही है और परिवार का शासन चलाने की कोशिश कर रही है।
गडकरी तमिलनाडु में 41 दिवसीय तमाराई यात्रा की समाप्ति पर एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण महंगाई बढ़ रही है।
उन्होंने 2010 को घोटालों का वर्ष बताया-2जी घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श आवासीय सोसाइटी घोटाल, बोफोर्स घोटाला, कुल मिलाकर 2500 अरब का घोटाला जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद का तीन फीसदी है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा विदेश में जमा काले धन को देश में लाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications