प्रतिस्पर्धा नीति पर पेशेवर पाठ्यक्रम शुरू
कंज्यूमर युनीटी एंड ट्रस्ट सोसाइटी (कट्स) इंस्टीट्यूट फॉर रेगुलेशन एंड कम्पीटीशन (सीआईआरसी) ने एक फाउंडेशन स्तर का और दूसरा एडवांस्ड डिप्लोमा स्तर का पाठ्यक्रम शुरू किया है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष धनेंद्र कुमार ने पाठ्यक्रमों को शुरू करते हुए कहा कि भारत में प्रतिस्पर्धा कानून पर प्रचुर साहित्य मौजूद है फिर भी इसे व्यवस्थित किए जाने की जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि कम्पनियों द्वारा अधिकांश मामलों में कानून का उल्लंघन इसलिए होता है क्योंकि वे इस मामले से अनभिज्ञ होते हैं।

पाठ्यक्रम ऑनलाइन उपलब्ध होगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे अमेरिकन एंटीट्रस्ट इंस्टीट्यूट, कम्पीटीशन एंड रेगुलेशन यूरोपीयन समर स्कूल एंड कांफ्रेंस के विशेषज्ञ और प्रतिष्ठित भारतीय वकील पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों को पढ़ाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications