2 करोड़ भारतीयों की मधुमेह, कैंसर की जांच होगी
जांच कार्य 100 दूर दराज के क्षेत्रों और 10 लाख से अधिक आबादी वाले 33 शहरों में किया जाएगा।
आजाद ने जम्मू प्रेस क्लब में एक बातचीत में कहा कि देश के 2 करोड़ से अधिक लोगों की जांच का कार्य 14 महीनों में सम्पन्न किया जाएगा। यह अब तक का विश्व का सबसे बड़ा जांच कार्य होगा।
उन्होंने कहा कि यह पायलट परियोजना है और इसे 14 महीनों में सम्पन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर और मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications