'भारत को गुजरात जैसी बेहतर सड़कों की जरूरत'
आईटीबी बर्लिन के रिका जीन-फ्रैंकोइस ने कहा कि भारत को बेहतर सड़कों की जरूरत है, जैसा गुजरात में है। इन सुविधाओं के कारण अधिक संख्या में विदेशी भारत की ओर आकर्षित होंगे।
सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि भारत के परिवहन उद्योग के विकास के लिए मूलभूत ढांचा का विकास किया जाना जरूरी है।
एसएटीटीई यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी के मुख्य समन्वयक नवीन एस. बेरी ने शनिवार को कहा कि परिवहन के हर क्षेत्र में और खास तौर से उड्डयन क्षेत्र में विकास के लिए मूलभूत ढांचे की जरूरत है। हमें बढ़ते बाजार के लिए बेहतर सड़क, हवाईअड्डे, प्रचालन तंत्र और सेवाओं की जरूरत है।
विदेशी प्रतिनिधियों ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा कि बेहतर सड़क, हवाईअड्डे और सेवाएं विदेशियों को आकर्षित करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications