चीन में बस खाई में गिरी, 11 की मौत
बीजिंग, 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर-पश्चिम चीन में शनिवार को एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कुल 33 लोगों को लेकर जा रही बस 10 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा निंगजिया हुइ प्रांत के गुयुआन शहर में हुआ। अंदेशा है कि सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण यह हादसा हुआ।
नौ लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications