ईडन से मैच छीना जाना धब्बा : नारायणन

नरायणन ने कहा, " यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लॉर्ड्स के मैदान के बाद ईडन गार्डन्स का अपना स्थान है। हमारे लिए यह बहुत बड़ा धब्बा है।"

नारायणन ने कहा, " मुझे लगता है कि हम काफी देर कर चुके हैं क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने अपना निर्णय सुना दिया है। अगर हमारे पास कुछ समय होता तो हम इसके लिए जरूर कुछ करते।"

दूसरी ओर, बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने जरूरी निर्माण कार्यो की समयसीमा बढ़ाने सम्बंधी अपनी अपील खारिज होने के बाद आईसीसी पर ईडन को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

सीएबी के संयुक्त सचिव विश्वरूप डे ने कहा कि अलग-अलग आयोजन स्थलों के लिए आईसीसी भिन्न प्रकार का मापदंड अपना रहा है। डे को इस बात की हैरानी है कि आईसीसी ने जनवरी के अंत तक निर्माण कार्य समाप्त करने सम्बंधी उनके वादे के बावजूद उसकी अपील ठुकराई है।

उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने शनिवार को ईडन से मैच छीनने सम्बंधी अपने फैसले पर पुनर्विचार से जुड़ी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अपील ठुकरा दी। बीसीसीआई ने सीएबी की सिफारिश पर यह अपील की थी।

बीसीसीआई चाहती थी कि आईसीसी अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए ईडन में तैयारी के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय दे। अब बीसीसीआई को 31 जनवरी तक नए आयोजन स्थल के नाम की घोषणा करनी है।

आईसीसी ने गुरुवार को ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने भारत में क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले ईडन का मुआयना करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।

इस दल ने श्रीलंका के कोलम्बो, हम्बानटोटा और पालेकेले स्थित तीन मैदानों को आयोजन के अनुरूप करार दिया था। दल ने कहा था कि फाइनल मुकाबले का मेजबान वानखेड़े स्टेडियम और श्रीलंका के तीन स्टेडियम 14 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे लेकिन ईडन गार्डन्स की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो सकती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+