सीबीआई करे कर्नाटक गिरजाघरों पर हमलों की जांच : मोइली
वर्ष 2008 में गिरजाघरों पर हुए हमलों की जांच करने वाले न्यायाधीश बी.एस. सोमशेखर जांच आयोग ने शुक्रवार को कहा कि गिरजाघरों पर हुए हमलों में कर्नाटक की भाजपा सरकार और संघ परिवार का कोई हाथ नहीं है।
जांच आयोग के फैसले के एक दिन बाद मोइली ने पत्रकारों से कहा, "इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने पर ही सच्चाई सामने आएगी।"
उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है क्योंकि 'सच्चाई को दबाया नहीं जाना चाहिए।'
उन्होंने कहा कि बी. एस. येदियुरप्पा की नेतृत्व वाली राज्य सरकार को इन हमलों की जांच सीबीआई से कराने की तुरंत मांग करनी चाहिए। गिरजाघरों पर ये हमले कथित रूप से कुछ इसाइयों द्वारा धर्मातरण की गतिविधियों में शामिल होने और हिंदू देवताओं का 'अपमान' करने वाले साहित्य बांटने पर हुए।
मोइली ने कहा, "आयोग ने केवल अपनी रिपोर्ट दी है, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार को इन मामलों में ईमानदार होना चाहिए।"
कानून मंत्री ने उल्लेख करते हुए कहा कि सोमशेखर आयोग ने गत वर्ष फरवरी में अंतरिम रिपोर्ट दी थी। इसमें उसने हमलों के पीछे समूहों में से एक बजरंग दल का नाम लिया था, लेकिन उसने अपनी अंतिम रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं किया है।
मोइली ने कहा, "अंतरिम और अंतिम रिपोर्ट दोनों को एक साथ रखकर देखना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications