अफगानिस्तान में तालिबान शांति वार्ता के लिए राजी
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान लड़ाकों को शांति वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है और हाल के महीनों में आतंकवादियों ने इस पर कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया भी जताई है।
पिछली रात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "तुरंत कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना नहीं है लेकिन तालिबान के कुछ वरिष्ठ कमांडर शांति वार्ता में शामिल हो सकते हैं।"
गौरतलब है कि करजई ने वर्ष 2014 तक देश की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण के मकसद से तालिबान लड़ाकों को समाज की मुख्यधारा में लाने और उनके एकीकरण की प्रक्रिया शुरू की है।
अधिकारी ने बताया, "तालिबान आतंकियों से सुलह की प्रक्रिया ठीक चल रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अच्छी संख्या में आतंकी इस प्रक्रिया से जुड़े हैं।" इस बीच तालिबना पर सैन्य दबाव भी बनाए रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications