कूच बिहार से जयपुर को जोड़ने वाली रेलगाड़ी जल्द : ममता
बनर्जी ने एक कार्यक्रम में कहा कि कूच बिहार के लोगों ने जयपुर के लिए एक रेलगाड़ी शुरू करने का अनुरोध किया था। उन्होंने वादा किया है कि वे जल्द ही एक रेलगाड़ी की घोषणा करेंगी, जिसका नाम 'राजकन्या' रखा जाएगा।
गायत्री देवी का जन्म 23 मई, 1919 को हुआ था। वह कूच बिहार के महाराजा जितेंद्र नारायण की पुत्री थी। उनका विवाह जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह के साथ 1939 में हुआ था। साल 2009 में उनकी मृत्यु हो गई। गायत्री देवी प्रसिद्ध स्तम्भकार और फोटोग्राफर थीं।
बनर्जी ने शनिवार को नई कूच बिहार से मालदा को जोड़ने वाली एक रेलगाड़ी की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने रेल इलेक्ट्रॉनिक्स सिग्नल कम्पोनेंट फैक्टरी की आधारशिला भी रखी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications