पाकिस्तान में अमेरिकी राजनयिक की रिहाई की मांग

इस्लामाबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने उनके राजनयिक रेमंड डेविस को अवैध रूप से हिरासत में रखा है। दूतावास ने डेविस की अविलंब रिहाई की मांग की है।

दूतावास से जारी एक बयान के मुताबिक रेमंड डेविस राजनयिक दल का हिस्सा हैं और इसलिए वह राजनयिक उन्मुक्तता के दायरे में आते हैं।

बयान में कहा गया, "हम मांग करते हैं कि नियमों के तहत अवैध रूप से हिरासत में रखे गए डेविस को तुरंत रिहा किया जाए।"

ज्ञात हो कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में डेविस द्वारा कथित रूप से दो लोगों को गोली मारने के आरोप में उन्हें गत गुरुवार को हिरासत में लिया गया। गोली लगने से दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।

इसके अलावा उनके काफिले में शामिल दूतावास की एक दूसरी गाड़ी ने घटनास्थल से फरार होते समय कथित रूप से एक राहगीर को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने राजनयिक को गिरफ्तार कर उनसे एक स्वचालित हथियार बरामद किया। उन्हें आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+