हिमाचल में हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू
इस सेवा के लिए सरकार ने तीन निजी कम्पनियों से समझौते किए हैं। ये कम्पनियां हैं - सिम सैम एयरलाइंस, मेस्को एयरलाइंस और शिवा एयरलाइंस। इन कम्पनियों को पूर्व निर्धारित मार्ग पर सेवा संचालित करने की अनुमति दी गई है।
पर्यटन निदेशक अरुण शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि ये कम्पनियां राज्य के अंदर और बाहर सेवा का संचालन कर सकती हैं।
पर्यटन विभाग ने राज्य में कुल 57 हेलीपैड की पहचान की है और 28 मार्ग तय किए हैं। इन मार्गों का किराया 2,000 रुपये से 13,000 रुपये के बीच है।
शर्मा ने कहा कि इस सेवा से बौद्ध पर्यटन सर्किट को अत्यधिक फायदा होगा।
इस सेवा से लाहौल और स्पीति जिले में जाना सुविधाजनक हो जाएगा, जहां ताबो, धनकर, गुंगरी, लिदांग, हिकिम, सग्नम और नाको जैसे अनेक बौद्ध मठ हैं।
पर्यटन हिमाचल प्रदेश में बागवानी और जलविद्युत परियोजना के साथ एक महत्वपूर्ण उद्योग है।
साल 2010 में राज्य में 1.3 करोड़ पर्यटकों को आगमन हुआ था।
हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और कसौली अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications