बदरीनाथ के कपाट खोलने पर निर्णय 8 फरवरी को
बदरीनाथ-केदारनाथ समिति के अध्यक्ष अनुसूइया प्रसाद भट्ट ने बताया कि आठ फरवरी को वसंत पंचमी के दिन भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि निश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में टिहरी नरेश, समिति के धर्माधिकारी और राजपुरोहित भगवान बदरी विशाल के कपाट खोलने की तिथि निश्चित करेंगे।
भट्ट ने बताया कि दो मार्च शिवरात्रि पर्व पर एक अन्य बैठक होगी, जिसमें केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि निश्चित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications