उड़ीसा में नक्सली शिविर नष्ट, 1 गिरफ्तार
जिला सुरक्षा बटालियन के उप कमांडर पी. के. प्रधान ने बताया कि बरगांव पुलिस थाने के अन्तर्गत आने वाले वन क्षेत्र में एक नक्सली शिविर को नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिसकर्मियों के मौके से लौटने के बाद जिला प्रशासन ने इसका खुलासा किया गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिविर पर हमला किया और नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य भागने में सफल रहे।
प्रधान ने बताया कि झारखण्ड-उड़ीसा सीमा पर स्थित नक्सली शिविर से पुलिस ने नौ राइफलें बरामद की हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 150 कारतूस सहित पांच मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद व नक्सली साहित्य बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications