उत्तराखण्ड में सर्दी का दौर जारी
राज्य मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. शर्मा ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शर्मा ने बताया कि टिहरी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम तापमान 4.4 दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य में बारिश के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसकी वजह से पारा और लुढ़क सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications