नोकिया शीर्ष 5 मोबाइल विक्रेताओं में अव्वल, ब्लैकबेरी बाहर
सूची में पहली बार चीन की किफायती मोबाइल बनाने वाली कम्पनी जेडटीई ने चौथे स्थान पर प्रवेश कर एप्पल को चौथे से पांचवें स्थान पर खिसका दिया है और इससे पहले पांचवें स्थान पर काबिज ब्लैकबेरी निर्माता रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) को सूची से बाहर कर दिया।
प्रौद्योगिकी रिसर्च कम्पनी आईडीसी द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट 'वर्ल्डवाइड क्वोर्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर' में कहा गया है कि चौथी तिमाही में रिकार्ड निर्यात करने के बावजूद एपल चौथे से खिसककर पांचवें स्थान पर आ गया है।
आरआईएम अप्रैल में शीर्ष पांच की सूची में पांचवें स्थान पर काबिज थी। नोकिया की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 2.4 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बावजूद 12.37 करोड़ फोन के निर्यात के साथ नोकिया सूची में पहले स्थान पर बरकरार है।
अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट फोन बाजार में नोकिया की 31 फीसदी हिस्सेदारी है। सैमसंग 8.07 करोड़ मोबाइल के निर्यात और अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल फोन बाजार में 20.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।
सूची में तीसरे स्थान पर काबिज एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 3.06 करोड़ फोन का निर्यात किया।
सूची में एप्पल को पांचवें स्थान पर धकेल कर चौथे स्थान पर काबिज होने वाली किफायती फोन निर्माता जेडटीई ने इस तिमाही 1.68 करोड़ फोन का निर्यात किया।
पांचवें स्थान पर काबिज एप्पल ने इस तिमाही 1.62 करोड़ फोन का निर्यात किया। रिपोर्ट में बताया गया कि एप्पल की पकड़ हालांकि विकसित देशों के बाजारों पर कायम है।
उधर 35 फीसदी सलाना विकास दर्ज करने के बावजूद ब्लैकबेरी निर्माता कम्पनी शीर्ष पांच की सूची से बाहर हो गई्र।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications