काले धन का उपयोग जन कल्याण के कामों में हो : राहुल
कर बचाने के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी बैंकों में जमा किए गए काले धन से जुड़े एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा, "भारतीय युवक कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि इस धन का उपयोग जन कल्याण के कामों में किया जाए।"
गांधी ने तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के अंतिम दिन औरंगाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा था कि विदेशी बैंकों मे भारतीयों का 462 अरब डॉलर से 1400 अरब डॉलर तक काला धन जमा होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस धन को वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications