राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत : राहुल (लीड-2)

गांधी ने कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए नौजवान अपने जीवन के 10 साल राजनीति को दें। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत करते हैं लेकिन इसे खत्म करने के लिए राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की कोशिश नहीं करते।

महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन औरंगाबाद पहुंचे राहुल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बदलाव के दो ही तरीके हैं एक तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, उन्हें 20 साल के बजाय छह महीने के भीतर सजा मिले और दूसरा तरीका है राजनीतिक व्यवस्था को बदलना। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दोनों तरीकों का इस्तेमाल करना होगा।

गांधी ने कहा, "बातचीत का वक्त अब खत्म हो गया है अब बदलाव की जरूरत है और इसके लिए युवा और कुशल लोग हमारे साथ जुड़ें, क्योंकि बदलाव के लिए हमें उनकी जरूरत है।"

गांधी ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 10 साल बाद आपको अपने निर्णय पर गर्व होगा और देश की राजनीति एक नई दिशा में गतिमान हो जाएगी।"

बदलाव के लिए व्यवस्था में सुधार और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा, "युवा राजनीति में आने के इच्छुक नहीं है क्योंकि ज्यादातर युवा महसूस करते हैं कि उनके लिए अवसर नहीं हैं।"

महाराष्ट्र के अधिकारी यशवंत सोनवणे को कथित तेल माफिया द्वारा जीवित जलाए जाने की घटना को स्तब्धकारी बताया।उन्होंने कहा, "मैं सोनवणे की हत्या से स्तब्ध हूं, मैं नहीं चाहता कि ऐसी घटनाएं दोहराई जाएं।"

गांधी ने कहा, "दुनिया में ऐसा कोई धर्म नहीं है जो हिंसा या निर्दोष लोगों की हत्या की शिक्षा देता हो। आतंकवादी निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं और मैं इसकी निंदा करता हूं।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आतंक फैलाना अपराध है और निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जा सकता।

युवक कांग्रेस में चुनाव के मुद्दे पर गांधी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि चुनाव में वही लोग जीतेंगे जो बड़े नेताओं या प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार होंगे। गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आंतरिक लोकतंत्र को बढ़ावा दे रही है।

अजंता-एलोरा की गुफाओं में मौजूद ऐतिहासिक चित्रों को भारत की कार्यक्षमता से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि ये गुफाएं इस बात का ऐलान करती हैं कि हमारे देश में किस स्तर का काम करने की क्षमता है।

राहुल युवाओं को राजनीति से जोड़ने के अपने उद्देश्य के तहत दोपहर को कोंकण क्षेत्र रवाना होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+