पाकिस्तान में 2 बम विस्फोट
'आज टीवी' ने खबर दी है, "प्रारम्भिक तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल तक जाने पर रोक लगा दी है और बड़ा बाजार में कर्फ्यू लगा दिया गया है। विस्फोट के कुछ समय बाद तक गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं।"
शुक्रवार रात को आतंकवादियों ने कोहाट सुरंग की निगरानी कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। इसकी वजह से सुरंग का एक हिस्सा धंस गया।
'जियो टीवी' ने खबर दी है, "विस्फोट में करीब आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को पेशावर और कोहाट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications