मैक्सिको में पशु व्यापारी की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 74 वर्षीय आर्तुरो बी डे ला गार्जा के शव को मॉन्टेरी को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बरामद किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि पशु व्यापारी को गुरुवार रात ग्वाडालुपे में राज्य संघ क्षेत्र के मुख्यालय के बाहर से अगवा कर लिया गया था। उनके शव के पास ही एक संदेश मिला था लेकिन अधिकारियों ने उसका खुलासा नहीं किया है कि उसमें क्या है।
गौरतलब है कि डी ला गार्जा नूएवो लियोन क्षेत्र संघ के अध्यक्ष और पूर्व फैडरल कांग्रेसी थे। उन्होंने राज्य के गवर्नर पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी लेकिन वह असफल रहे थे। वह इंस्टीच्यूशनल रिवोल्यूशनी पार्टी के एक प्रमुख सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications