हैती में हैजे से मरने वालों की संख्या 4000 के पार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि 115,238 मरीजों को अब आगे के इलाज की आवश्यकता नहीं है।
हैजे के कारण सर्वाधिक मौतें उत्तरी प्रांत आर्टीबोनाइट में हुई हैं, जहां 857 लोग मारे गए हैं। इसके बाद आएस्ट में 653 मौतें हुई हैं। नार्ड (612), और ग्रैंडआंसे (610) लोगों की मौत हुई है।
हैती के 10 प्रांत हैजे की चपेट में हैं और यह बीमारी पड़ोसी डोमिनिकन गणराज्य में भी फैल गई है। ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार डोमिनिकन गणराज्य में हैजे के 238 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, और एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications