मिस्रवासियों के अधिकारों का सम्मान करें मुबारक : ओबामा

वाशिंगटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को मिस्र की सरकार से कहा कि वह अपने नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करे। मिस्र इन दिनों राष्ट्रपति होस्नी मुबारक की बर्खास्तगी की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन से जूझ रहा है।

ओबामा ने मुबारक से टेलीफोन पर बात करने के थोड़े ही समय बाद व्हाइट हाउस में ये बातें कही। इसके ठीक पहले मुबारक ने अपने सम्बोधन में पद न छोड़ने का संकल्प लिया था, लेकिन उन्होंने इस बात की घोषणा की थी कि वह अपनी कैबिनेट भंग कर रहे हैं।

ओबामा ने कहा, "मौजूदा समय में इस तरह के ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है, जो मिस्र के लोगों की मांगे पूरी करता हो।"

इसके पहले शुक्रवार को अमेरिका ने धमकी दी थी कि यदि मुबारक सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा पर तत्काल रोक नहीं लगाती और सुधारों को लागू करने के लिए आगे नहीं बढ़ती तो उसे दी जाने वाली सहायता रोक दी जाएगी।

ओबामा ने कहा कि उन्होंने मुबारक से कहा कि उन्हें सुधार के अपने वादे पर अमल करने की आवश्यकता है। ओबामा ने कहा, "वादे को अर्थवान बनाने की उनकी जिम्मेदारी है।"

ओबामा ने जोर देकर कहा कि अमेरिका की मुख्य चिंता हिंसा रोकने को लेकर है। उन्होंने सरकार और प्रदर्शनकारियों, दोनों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। ओबामा ने मुबारक सरकार से इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं बहाल करने के लिए कहा।

ज्ञात हो कि अमेरिका, मुबारक का लम्बे समय से सहयोगी रहा है, लेकिन ओबामा ने अपनी टिप्पणियों में जोर देकर कहा कि वाशिंगटन मिस्र के लोगों के सार्वभौम अधिकारों के पक्ष में है।

ओबामा ने कहा, "मिस्र के लोगों के अपने सार्वभौम अधिकार हैं। इसमें शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होने, अभिव्यक्ति की आजादी और अपने भाग्य का फैसला करने के अधिकार शामिल हैं। ये सभी मनवाधिकार हैं और अमेरिका इन अधिकारों के लिए कहीं भी खड़ा रहेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+