सोनवणे की हत्या स्तब्ध करने वाली घटना : राहुल

मंगलवार को महाराष्ट्र के मनमाड में एक गोदाम पर छापेमारी के लिए गए नासिक के अतिरिक्त जिलाधिकारी सोनावणे को तेल माफिया से जुड़े लोगों ने दिन दहाड़े जिंदा जला दिया था। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार गंभीर मुद्दा है। इससे निपटने के द्वि आयामी तरीके हैं।"
गांधी ने कहा, "अल्पावधि उपायों के तहत भ्रष्टाचारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है और दीर्घकालीन उपायों के तहत राजनीतिक व्यवस्था में सफाई की जरूरत है।"
गांधी ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मुकम्मल नजरिया अपनाया जाना चाहिए और इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने चाहिये। गांधी ने कहा कि राजनीतिक दलों में लोकतंत्र का अभाव है। राजनीतिक तंत्र में बदलाव की जरूरत है इसके लिए युवा राजनीति में आगे आएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications