राजनीतिक तंत्र को बदलने से खत्म होगा भ्रष्टाचार: राहुल

Rahul Gandhi
औरंगाबाद। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए नौजवान अपने जीवन के 10 साल राजनीति को दें। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत करते हैं लेकिन इसे खत्म करने के लिए राजनीतिक तंत्र को बदलने की कोशिश नहीं करते। राजनीतिक तंत्र में खराबी है और इसे बदलने के लिए युवाओं की सहभागिता की जरूरत है।

महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन औरंगाबाद पहुंचे राहुल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजनीतिक दलों में लोकतंत्र का अभाव है जिसके कारण भ्रष्टाचार जैसी बुराइयां पैदा हुई हैं। राहुल ने कहा कि बदलाव के दो ही तरीके हैं एक तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, उन्हें 20 साल के बजाय छह महीने में सजा मिले और दूसरा तरीका है राजनीतिक तंत्र को बदलना। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दोनों तरीकों का इस्तेमाल करना होगा।

गांधी ने कहा कि बातचीत करने का वक्त अब खत्म हो गया है अब बदलाव की जरूरत है और इस बदलाव के लिए युवा और कुशल लोग हमारे साथ जुड़ें, क्योंकि बदलाव के लिए हमें उनकी जरूरत है। गांधी ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 10 साल बाद आपको अपने निर्णय पर गर्व होगा और देश की राजनीति एक नई दिशा में गतिमान हो जाएगी।"

युवक कांग्रेस में चुनाव के मुद्दे पर गांधी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि चुनाव में वही लोग जीतेंगे जो बड़े नेताओं या प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार होंगे। गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आंतरिक लोकतंत्र को बढ़ावा दे रही है।

अजंता-एलोरा की गुफाओं में मौजूद ऐतिहासिक चित्रों को भारत की कार्यक्षमता से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह गुफाएं इस बात का ऐलान करती हैं कि हमारे देश में किस स्तर का काम करने की क्षमता है। राहुल युवाओं को राजनीति से जोड़ने के अपने उद्देश्य के तहत दोपहर में कोंकण क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+