भारतीय मूल की महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
वेलिंग्टन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में पिछले सप्ताह भारतीय मूल की एक महिला को जिंदा जलाए जाने के मामले में उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे शनिवार को अदालत के सामने पेश किया।
रेडियो न्यूजीलैंड के हवाले से दी गई खबर के मुताबिक 29 वर्षीय दिवेश शर्मा पर अपनी 28 वर्षीया पत्नी रंजीता की हत्या का आरोप लगाया गया है।
दिवेश की पत्नी का शव हंटले शहर में एक सड़क किनारे 20 जनवरी को बरामद किया गया था।
इस घटना के बाद ही दिवेश अपने चार वर्षीय बेटे साथ फिजी फरार हो गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने फिजी जाकर उससे पूछताछ। शुक्रवार को अधिकारी उसे लेकर न्यूजीलैंड लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications