हुस्नी मुबारक ने सरकार को बर्खास्त करने के आदेश दिए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राष्ट्र को दिए गए अपने पहले सम्बोधन में लोगों से सरकार में सुधार का वादा किया और शांति बनाए रखने की अपील की।
मुबारक के आग्रह के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करना जारी रखा है।
सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर पर मुबारक ने कहा, "विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और जनता को होने वाली क्षति के लिए मैं दुखी हूं।"
मुबारक ने सीधे तौर पर कहा कि वह लोगों की भावनाओं को समझ रहे हैं। उन्होंने लोगों से गरीबी, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार करने का वादा किया।
उल्लेखनीय है कि हुस्नी मुबारक मिस्र की सत्ता पर करीब 30 वर्षो से काबिज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications