मिस्र में विरोध जारी, कर्फ्यू लगाया गया

मिस्र में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए है और सुरक्षा बलों और सरकारी इमारतों पर हमला कर रहे हैं। शुरुआत में काहिरा, सुएज और अलेक्जेंड्रिया शहरों में कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन बाद में इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया।

काहिरा में कई इलाकों में सेना ने कमान संभाली है। हेलीकाप्टर और टैंकों से निगरानी की जा रही है। वहीं पुलिस और सेना के बीच संघर्ष की घटनाओं की खबरों के चलते स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है। समाचार चैनल अल जजीरा ने कुछ प्रदर्शनकारियों को सेना का स्वागत करते हुए दिखाया है।

राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक जल्द ही राष्ट्रीय टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं।

काहिरा में प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस के वाहन जला दिए हैं और विदेश एवं सूचना मंत्रालय के कार्यालयों में तोड़फोड की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+