हैदराबाद में ट्रक ने 10 वाहनों को टक्कर मारी, 8 मरे

पुलिस के मुताबिक ट्रक ने एक वैन, ऑटोरिक्शा और आठ दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा व्यस्त नागोले क्रासिंग पर हुआ। ट्रक के ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और उसने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। मृतकों में छह लोग ऑटोरिक्शा में सवार थे जबकि दो लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक का चालक फरार है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications