पाकिस्तान में 5 विस्फोट, 8 मरे (लीड-2)
इस हमले में आठ लोग मारे गए जबकि देश भर में हुए चार अन्य विस्फोटों में 25 से अधिक लोग घायल हुए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पहला विस्फोट आधी रात के बाद कोहाट सुरंग में हुआ। यह सुरंग पेशावर और कोहाट शहरों को जोड़ती है।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को अफगानिस्तान से जोड़ने वाली कोहाट सुरंग में विस्फोट को एक कार सवार आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हुए।
टेलीविजन चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक दूसरा विस्फोट सुरंग के बाहर स्थित एक जांच चौकी पर किया गया। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मियों और दो महिलाओं सहित सात लोग मारे गए जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
इस विस्फोट में जांच चौकी के पास खड़ी एक यात्री बस भी क्षतिग्रस्त हुई जबकि सुरंग का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
खालिद खान उमरजेई नाम के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि ट्रक पर 500 किलोग्राम विस्फोटक लदे हुए थे। हमलावर ने इस ट्रक से सुरंग की दीवार से टक्कर मार दी।
शक्तिशाली धमाके की वजह से सुरंग के बाहर मौजूद एक तेल टैंकर को आग लग गई जिसमें कुछ देर बाद विस्फोट हो गया। दूसरे विस्फोट में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
कोहाट और पेशावर के अस्पतालों में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अब तब आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। इन विस्फोटों में 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
विस्फोटों के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की नाकेबंदी करने के साथ ही सुरंग से दोनों तरफ का यातायात बंद कर दिया।
'आज टीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक खबर एजेंसी के बड़ा बाजार में दो सिलेसिलेवार विस्फोट हुए। स्थानीय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाया गया ।
उसके अनुसार "प्रारम्भिक तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल तक जाने पर रोक लगा दी है और बड़ा बाजार में कर्फ्यू लगा दिया गया है। विस्फोट के कुछ समय बाद तक गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications