एआईएडीएमके विधायक डीएमके में शामिल
बाबू उत्तरी चेन्नई के डॉ. राधाकृष्णन नगर क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं उप मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात के बाद करुणानिधि ने शनिवार सुबह उन्हें गोपालापुरम स्थित अपने आवास पर बुलाया था।
कभी सशक्त नेता माने जाने वाले बाबू को एआईएडीएमके ने हाल ही में पार्टी पद से हटाकर दरकिनार कर दिया था।
करुणानिधि से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है।
गौरतलब है कि बाबू डीएमके में शामिल होने वाले एआईएडीएमके के चौथे वरिष्ठ नेता हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री वी. सत्यमूर्ति एवं विधायक एल.राधाकृष्णन, अनीता आर. राधाकृष्णन तथा के. राजेंद्र डीएमके में शामिल हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा में स्वतंत्र विचार रखने वाले एक और एआईएडीएमके विधायक एस.वी. शेखर के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications