ब्रिटेनवासियों को मिस्र न जाने की हिदायत

लंदन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र में जारी मौजूदा अशांति के मद्देनजर ब्रिटेनवासियों को मिस्र के कई शहरों की यात्रा न करने की हिदायत दी गई है। जो ब्रिटेनवासी पहले से वहां मौजूद हैं, उन्हें अपने होटलों में ही बने रहने के लिए कहा गया है।

ब्रिटिश विदेश विभाग ने काहिरा, अलेक्जेड्रिया, लक्सर और स्वेज की यात्रा न करने की अपनी हिदायत को दोहराया है।

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने ब्रिटिश विदेश सचिव विलियम हेग के हवाले से शनिवार को कहा, "ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। मिस्र में जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर हमने सावधानीपूर्वक अपनी हिदायत की समीक्षा की है और काहिरा, अलेक्जेंड्रिया, लक्सर और स्वेज की जरूरी यात्रा को छोड़ कर बाकी सभी तरह की यात्रा न करने की हिदायत दी है।"

विलियम हेग ने कहा, "यह हिदायत अन्य स्थलों की यात्रा के लिए काहिरा हवाईअड्डे से गुजरने पर लागू नहीं होगी, साथ ही यह मिस्र के लाल सागर रिसोर्ट्स की यात्रा पर भी लागू नहीं होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+