ब्लैकबेरी शीर्ष 5 मोबाइल विक्रेताओं की सूची से बाहर
प्रौद्योगिकी रिसर्च कम्पनी आईडीसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सस्ता मोबाइल बनाने वाली कम्पनी जेडटीई ने एपल को भी चौथे से पांचवे स्थान पर खिसका दिया है।
रिपोर्ट 'वर्ल्डवाइड क्वोर्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर' में कहा गया है कि चौथी तिमाही में रिकार्ड निर्यात करने के बावजूद एपल चौथे से खिसककर पांचवें स्थान पर आ गया है।
आरआईएम अप्रैल में शीर्ष पांच की सूची में पांचवें स्थान पर थी।
दुनिया में सर्वाधिक मोबाइल बेचने वाली कम्पनियों की नई शीर्ष पांच सूची में नोकिया पहले स्थान पर, सैमसंग दूसरे स्थान पर और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स तीसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications