पाक न्यायाधीश ने दिया भारत में कोर्ट मार्शल का नजीर
न्यायमूर्ति चौधरी ने ये बातें उस समय कही, जब वह पिछले वर्ष हुए एक कथित फर्जी मुठभेड़ से सम्बंधित मामले की सुनवाई कर रहे थे। मुठभेड़ में एक लड़के को मार गिराया गया था।
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार चौधरी ने भारत में एक सेवारत जनरल के कोर्ट मार्शल का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस घटना (फर्जी मुठभेड़) के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति चौधरी ने सवाल किया, "आखिर हमारे देश में गड़बड़ी करने वाले कुछ शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।"
समाचार पत्र ने चौधरी के हवाले से कहा, "यह उचित समय है, जब ऐसे कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।"
ज्ञात हो कि भारत के लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. रथ को एक भूमि घोटाले में तीन मामलों में दोषी पाया गया था। उन पर पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में स्थित सुकना सैन्य केंद्र से लगे 70 एकड़ के एक भूखण्ड को एक निजी बिल्डर को स्थानांतरिक करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप था।
पुलिस की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी मुठभेड़ मामले में पाकिस्तानी पुलिस के निचले स्तर के 16 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। इनमें चार निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक और पांच सिपाही शामिल हैं। एक निरीक्षक को जबरन सेवानिवृत्त भी कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications