कश्मीर घाटी में तापमान में मामूली वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार घाटी में रात में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
घाटी के इतिहास में इस साल पिछले 40 दिन सबसे सर्द दिन के रूप में दर्ज किए गए। इस साल कश्मीर घाटी में कम से कम दो बार भारी बर्फबारी हुई और इस इलाके में तापमान हिमांक से काफी नीचे रहा। मकानों की छतों और जमीन पर अभी भी बर्फ दिख रही है।
पहाड़ी क्षेत्र अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं और छतों के किनारे पर बर्फ लटकी हुई है। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस साल पड़ी सर्दी को आसानी से भुलाया नहीं जा सकेगा।
बिजली आपूर्ति बेहतर न होने की वजह से इस साल मौसम बेहद सर्द और तकलीफदेह रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications