मारुति सुजुकी के शुद्ध लाभ में 17.7 फीसदी की गिरावट
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कम्पनी को 687.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि विदेशी विनिमय के प्रतिकूल रहने और सुजुकी को अधिक रॉयल्टी का भुगतान करने के कारण कम्पनी के शुद्ध लाभ में गिरावट रही।
बयान में कहा गया कि कमोडिटी का मूल्य बढ़ने के कारण लागत खर्च भी इस अवधि में अधिक हुआ।
तीसरी तिमाही की अपेक्षा दूसरी तिमाही में कम्पनी का शुद्ध लाभ 598.2 करोड़ रुपये था।
सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स के मुताबिक स्टील और रबर की कीमतों में वृद्धि का प्रभाव पूरे वाहन सेक्टर पर पड़ेगा।
तीसरी तिमाही में कम्पनी की कुल बिक्री 9,276.7 करोड़ रुपये की रही, जो पिछली तिमाही की समान अवधि के मुकाबले 26.5 फीसदी अधिक है।
आलोच्य तिमाही में मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में 2,99,527 कारें बेचीं, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बिकी कारों के मुकाबले 36.8 फीसदी अधिक है। इसमें सबसे अधिक योगदान ऑल्टो, वैगन आर और स्विफ्ट का रहा।
कम्पनी ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में अब तक एक महीने में सर्वाधिक 1,07,555 कारें बेचीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications