न्यूजीलैंड में विल्मा के कारण बाढ़, भूस्खलन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अग्निशमन विभाग से11 घंटे के भीतर 400 से अधिक बार सम्पर्क किया गया। तूफान की वजह से वाईहेके द्वीप पर एक मकान ढहने की खबर है।
दो लोग चार घंटे से अधिक समय से बाढ़ की वजह से पेड़ पर शरण लिए हुए हैं। बचाव दल के सदस्य उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
विल्मा की वजह से न्यूजीलैंड के उत्तरी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। तूफान की वजह से ऑकलैंड, कोरोमंडल प्रायद्वीप, बे ऑफ प्लैंटी, गिसबॉर्न और वाइकातो क्षेत्र में तेज हवाएं चलने के साथ ही मूसलाधार बारिश हुई।
पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि सड़कों की स्थिति ठीक लायक नहीं हैं इसलिए लोग अभी घरों से बाहर न निकलें।
मौसम विभाग के मुताबिक तूफान न्यूजीलैंड से दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रहा था। तूफान का असर कम होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications