हरियाणा में क्लोरीन का रिसाव, 17 बीमार
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "क्लोरीन गैस का रिसाव शुक्रवार रात को हुआ था। स्थिति अब नियंत्रण में है।"
उन्होंने कहा, "कम से कम 17 लोगों ने विभिन्न परेशानियों की शिकायत की है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सभी अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।"
उन्होंने कहा, "हम रिसाव का कारण पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications