उप्र में गैस रिसाव से 3 की मौत, जांच के आदेश (लीड-1)
गैस रिसाव की यह घटना शनिवार सुबह संदिला की अमित हेट्रो केम फैक्टरी में हुई। हरदोई के जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने कहा, "गैस रिसाव के कारण फैक्टरी से कुछ ही मीटर दूर मौजूद आटा मिल में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई।"
उन्होंने कहा, "इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। फैक्टरी मालिक द्वारा नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।"
राठौर ने समिति को सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
राठौर ने कहा, "समिति इस बात की जांच करेगी कि फैक्टरी का वैध लाइसेंस था या नहीं और उसमें सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इस समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) करेंगे।"
परगना अधिकारी (एसडीएम)संतोष कुमार ने कहा, "हमें बताया गया है कि इस संयंत्र में दवाइयां बनाने में उपयोग होने वाले रसायन बनाए जाते हैं। विशेषज्ञ रिसी हुई गैस की पहचान के लिए परीक्षण कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "फैक्टरी से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications