रात में रोशनी से जगमगाएगा 'रॉक गार्डन'
रॉक गार्डन औद्योगिक और शहरी कचरे से बनाया गया है। यह 20 एकड़ से ज्यादा के क्षेत्र में फैला हुआ है। चण्डीगढ़ निवासी नेक चंद ने तीन दशक पहले इस उद्यान का निर्माण कराया था।
नेक चंद ने 1960 और 70 के दशक में शहर के वन क्षेत्र में कड़ी मेहनत से टूटे प्लग, स्विच, ट्यूब लाइट, चूड़ियों, चीनी-मिट्टी के बर्तन, वॉश बेसिन, मार्बल्स और अन्य टूटी-फूटी चीजों से उद्यान तैयार किया था।
गृह एवं पर्यटन सचिव राम निवास ने बताया, " केंद्र सराकर ने रॉक गार्डेन को रोशन करने के लिए पांच करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। सैलानियों को विशेष तौर से आकर्षित करने के लिए इसे सजाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इससे रात में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications