ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी में मदद की

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजधानी भुवनेश्वर में एक निजी शैक्षणिक संस्थान में कार्यकारी अधिकारी प्रमोद कुमार साहू को शुक्रवार सुबह टहलने के दौरान अगवा कर लिया गया था।

अपहरणकर्ताओं ने साहू के परिजनों से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

अपहरणकर्ता नयागढ़ जिले के दासपाल वन क्षेत्र में कार्यकारी अधिकारी को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान एक जनजातीय महिला ने एक कार की पिछली सीट पर हाथ-पैर बंधे एक व्यक्ति को देखा।

महिला ने गांव के अन्य लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। कुछ ग्रामीण धनुष-तीर लेकर मौके पर पहुंचे और अहृपत व्यक्ति को मुक्त कराया। साथ ही ग्रामीण गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़वाने भी सफल रहे।

भुवनेश्वर शहर में पुलिस थाने के प्रभारी एस. के. पटेल ने आईएएनएस को बताया, "ग्रामीणों ने तीन अपहरणकर्ताओं को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने शाम तक गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।"

उन्होंने बताया, "हम जनजातीय ग्रामीणों की मदद से ही अपहरणकर्ताओं को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर सके।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+