केंद्र, उमर सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा भाजयुमो

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भले ही नाकाम रहा हो लेकिन उसकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। भाजयुमो अब कई मोर्चो पर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और जम्मू एवं कश्मीर की सरकार से लोहा लेने की तैयारी में है।

उल्लेखनीय है कि लाल चौक पर तिरंगा फहराने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई ने 'राष्ट्रीय एकता यात्रा' निकाली थी लेकिन इस यात्रा को जम्मू से आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं को जम्मू ले रही ट्रेनों को बीच रास्ते से वापस भेज दिया गया तो कुछ राज्यों में रेलवे प्रशासन ने अंतिम समय में रेलगाड़ियां देने से ही मना कर दिया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक युवाओं को पुलिस की बर्बरता का भी सामना करना पड़ा।

भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हमें तिरंगा फहराने से रोककर केंद्र व उमर अब्दुल्ला की सरकार ने पाप किया है। अब हम कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम कानूनी विशेषज्ञों से सलाह मश्विरा कर रहे हैं। हम मानवाधिकारी आयोग से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाएंगे।"

ठाकुर ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने तो उनके कार्यकर्ताओं के साथ थर्ड डिग्री तक का इस्तेमाल किया। कई कार्यकर्ताओं के हाथ और पैर तोड़ दिए गए। "हम उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद कानून विचार-विमर्श करने के आवश्यक कदम उठाएंगे। हमारे पास कई विकल्प हैं।"

भाजयुमो की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "हम रेलवे के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराएंगे और उपभोक्ता फोरम में शिकायत करेंगे। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। एक-दो दिन के भीतर हम ये शिकायतें करने जा रहे हैं।"

ज्ञात हो कि भाजयुमो की छत्तीसगढ़ इकाई ने जम्मू के लिए विशेष रेलगाड़ी की व्यवस्था की थी लेकिन अंतिम समय में केंद्रीय गृह मंत्रालय का हवाला देकर रेलवे ने रेलगाड़ी देने में असमर्थता जताई।

देव ने कहा, "हमने विशेष रेलगाड़ी के लिए 37 लाख रुपये जमा किए थे लेकिन अंतिम समय में हमें रेलगाड़ी देने से इंकार कर दिया गया जबकि पूरे राज्य के दूरदराज के इलाकों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रायपुर पहुंच चुके थे और कुछ अन्य स्टेशनों पर इंतजार कर रहे थे।"

कर्नाटक के यशवंतपुर से भाजयुमो कार्यकर्ताओं को ला रही विशेष रेलगाड़ी को तो महाराष्ट्र के अहमदनगर से जबरन वापस लौटा दिया था। भाजयुमो की कर्नाटक इकाई ने तो इस सिलसिले में उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने के लिए कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली है। वह सोमवार को अपनी शिकायत दर्ज कराएगा।

प्रदेश भाजयुमो के महासचिव दीपक जामाखंड ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "पार्टी के विधि मोर्चे से सलाह मश्विरा करने के बाद हमने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। हम सोमवार को उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराएंगे। हमने विशेष रेलगाड़ी के लिए 72 लाख रुपये अदा किए थे। हम जुर्माने की राशि की भी मांग करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+