क्यूबा में बागी पत्रकार दूसरी बार हिरासत में
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पत्रकार की मां एलिसिया हर्नादेज ने शुक्रवार को बताया कि 16 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद एक पुलिस वाहन ने फरीनाज को घर लाकर छोड़ा।
गौरतलब है कि पिछले 15 वर्षो से आजादी को लेकर 49 वर्षीय फरीनाज भूख हड़ताल करते रहे हैं।
सांता क्लारा में गुरुवार तड़के गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों के बारे में एक पुलिस थाने में जानकारी लेने गए फरीनाज को हिरासत में ले लिया गया।
एक गर्भवती महिला के निष्कासन का विरोध करने और सार्वजनिक तौर पर अशांति फैलाने के आरोप में 22 अन्य लोगों के साथ फरीनाज को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications