आत्मदाह का प्रयास करने वाले किसान की मौत
अधिकारियों के मुताबिक झीर गांव के निवासी बाबू कुशवाहा ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया था। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
झांसी मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधिकारी बाल किशन ने आईएएनएस को बताया, "35 वर्षीय कुशवाहा ने इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। जब उसे अस्पताल लाया गया था उस समय उसका शरीर 70 फीसदी से अधिक जल चुका था।"
अधिकारियों के मुताबिक कुशवाहा के साथ कई और किसान प्रदर्शन में शामिल हुए थे। किसान सिचाई विभाग द्वारा अधिगृहीत की गई भूमि के लिए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
उधर, किसानों का कहना है कि मुआवजे की मांग को लेकर जिले के एक अधिकारी अनवर फारुकी से गरमागरम बहस होने के बाद कुशवाहा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था।
फारुकी का कहना है कि वह झीर गांव के किसानों के एक समूह से बात कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने कुशवाहा को आग लगाते देखा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications