पाकिस्तान में सुरंग में आत्मघाती विस्फोट, 8 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में एक आत्मघाती हमलावर ने शनिवार तड़के एक सुरंग के भीतर 500 किलोग्राम विस्फोटकों से लदे ट्रक में विस्फोट कर दिया। इस हमले में आठ लोग मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
यह विस्फोट पेशावर और कोहाट को जोड़ने वाली सुरंग में हुआ। खालिद खान उमरजेई नाम के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि ट्रक पर 500 किलोग्राम विस्फोटक लदे हुए थे। हमलावर ने इस ट्रक से सुरंग की दीवार से टक्कर मार दी।
शक्तिशाली धमाके की वजह से सुरंग के बाहर मौजूद एक तेल टैंकर को आग लग गई जिसमें कुछ देर बाद विस्फोट हो गया। दूसरे विस्फोट में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
कोहाट और पेशावर के अस्पतालों में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अब तब आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। इन विस्फोटों में 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
खबर एजेंसी के बड़ा बाजार में दो शक्तिशाली बम विस्फोट हुए। यह जानकारी शनिवार को मीडिया की रिपोर्ट में दी गई।
'आज टीवी' ने खबर दी है कि यह तो पता नहीं चल सका है कि बम वहां लगाया गया था या नहीं लेकिन स्थानीय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाया गया ।
उसके अनुसार "प्रारम्भिक तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल तक जाने पर रोक लगा दी है और बड़ा बाजार में कर्फ्यू लगा दिया गया है। विस्फोट के कुछ समय बाद तक गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications