उप्र में गैस रिसाव से 3 की मौत
गैस रिसाव की यह घटना शनिवार सुबह संदिला की अमित हेट्रो केम फैक्टरी में हुई। हरदोई के जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने कहा, "गैस रिसाव के कारण फैक्टरी से कुछ ही मीटर दूर मौजूद आटा मिल में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई।"
उन्होंने कहा, "मैनें अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि फैक्टरी के पास मौजूद अन्य लोग गैस रिसाव से प्रभावित न हों। फिलहाल केवल दो लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली है।"
उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ने कहा, "हमें बताया गया है कि इस संयंत्र में दवाइयां बनाने में उपयोग होने वाले रसायन बनाए जाते हैं।"
उन्होंने कहा, "फैक्टरी से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications