अमेरिका की यात्रा पर जाएंगी विदेश सचिव

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरुपमा राव एक उच्चस्तरीय वार्ता के लिए अगले महीने अमेरिका की यात्रा पर जाएंगी। इस यात्रा के दौरान राव परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत को शामिल करने की प्रक्रिया तेज करने पर बात करेंगी।

राजनीतिक मामलों के अमेरिकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स के मुताबिक राव फरवरी के मध्य में वाशिंगटन की यात्रा पर जा सकती हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश सचिव अपने समकक्ष के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगी।

राव अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात करेंगी। हिलेरी कूटनीतिक वार्ता के लिए अप्रैल में भारत का दौरा करने वाली हैं।

अमेरिकी दौरे के समय राव से उम्मीद है कि वह भारत को एनएसजी में शामिल कराने के लिए वाशिंगटन पर दबाव डालेंगी।

उल्लेखनीय है कि एनएसजी में 45 देश शामिल हैं। यह समूह परमाणु सामग्रियों के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार को नियंत्रण करता है। एनएसजी की शर्तो के अनुसार इस समूह में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने वाला देश ही शामिल हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+