छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद
रायपुर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सशस्त्र नक्सलियोंके साथ लंबी चली मुठभेड़ में केंद्रीय अर्धसैनिक बल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान शहीद हो गया।
मुठभेड़ शुक्रवार तड़के राजनांदगांव जिले के जंगली इलाके में शुरू हुई और दोपहर बाद आईटीबीपी के जवान भूप सिंह की शहादत के साथ खत्म हुई। सिंह राजस्थान का रहने वाला था।
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक बी.एल. मीणा ने आईएएनएस को बताया, "शहीद हुआ जवान आईटीबीपी के 36वें बटालियन का सदस्य था। उसने सशस्त्र नक्सलियों का बहादुरी के साथ मुकाबला किया।"
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आईटीबीपी के जवानों ने राज्य पुलिस के कुछ जवानों के साथ तलाशी अभियान शुरू की। जहां मुठभेड़ हुई, वह जगह राजधानी रायपुर से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications