राष्ट्रमंडल और एशियाड में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम को इन खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न्, प्रशस्ति पत्र और 1.97 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान दी। समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास-पांच कालिदास मार्ग पर हुआ।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बड़े खेलों में उप्र के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर साबित कर दिया कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने में कभी पीछे नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री ने एशियाड व राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्वर्ण पदक पाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख, टीम में स्वर्ण विजेता को 10 लाख, एकल रजत पाने वाले को 10 लाख, टीम में रजत विजेता को आठ लाख, एकल कांस्य विजेता का आठ लाख तथा टीम कांस्य पाने वाले को छह लाख रुपये दिए।
सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों में सुधा सिंह (एथेलेटक्सि), जसमेर सिंह (कबड्डी), राजेश कुमार (नौकायन),लोकेश कुमार (नौकायान), राहुल बजाज (गोल्फ), अलका तोमर (कुश्ती), नरसिंह यादव (कुश्ती), अनुराज (निशानेबाजी), सोनिया चानू (भारोत्तोलन), इमरान हसन (निशानेबाजी), आशीष कुमार (जिमनाास्टक), अनुज चौधरी (कुश्ती), सुनील कुमार (कुश्ती), रितुल चटर्जी (तीरंदाजी), तुषार खाण्डकर (हॉकी), दानिश मुजतबा (हॉकी) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications