अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत ढही, 3 के मरने की आशंका
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जिस समय एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत पास में ही स्थित एक रिहायशी इमारत पर गिर गई जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि 3 लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
खबर ये भी आ रही है कि मौके पर अग्निशमन दल पहुंच चुका है और राहत-बचाव कार्य जोरों से जारी है। अभी तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला भी जा चुका है। इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।













Click it and Unblock the Notifications