जब काल कोठरी छोटी पड़ जाए..

जब काल कोठरी छोटी पड़ जाए..

एंजेलो मैकडी को जेल छोटा पड़ रहा है.

हॉलैंड के एक क़ैदी को शिकायत है कि जेल के जिस कमरे में उसे रखा गया है वो बहुत छोटा है. अब उसने ये कह कर अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है कि ये मानवीय स्थिति नहीं है.

क़ैदी छह फुट नौ इंच लंबा है और इसका वज़न 230 किलो है. और इसका कहना है कि न वो ठीक से सो सकता है और न टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकता है.

जेल के अधिकारियों ने इनके जेल प्रवास को और सुखदाई बनाने के लिए एक 2.15 मीटर का लकड़ी का पट्टा लगाया और कुछ गद्दे भी लगाए.

इनके वकील इन्हे एंजेलो मैकडी नाम से बुलाते हैं. एंजेलो चाहते हैं कि वो धोखाधड़ी की अपनी दो साल की सज़ा नज़रबंदी में बिताए.

उनके वकील बास मारटेन्स ने द हैग में एक अदालत को कहा है कि उनकी सज़ा युरोपीय मानवाधिकार क़ानून का हनन करती है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि मैकडी अपनी सज़ा से बचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.

बीबीसी से बातचीत में श्री मारटेन्स ने मैकडी के क़द काठी के बारे में बताने की कोशिश की. उनका कहना था कि उनका मुवक्किल दो दशमलव सात मीटर लंबा है और एक मीटर चौड़ा है.

उनका कहना था, “वो मोटापे के शिकार नहीं है. वो विशालकाय है और एक दानव की तरह चलते भी हैं, बिल्कुल जैसा कॉमिक की क़िताबों में दिखता है.”

मैकडी ने अपनी सज़ा 29 सितम्बर को शुरु की थी और उनकी रिहाई 12 अप्रेल 2012 में होगी.

उनकी जेल का कमरा किसी आम क़ैदी के लिए ठीकठाक है पर उनके लिए तक़लीफ़ शुरु हो जाती है उनकी जेल की कोठरी के दरवाज़े से ही. क्योकि कमरे में घुसने के लिए उन्हें सिर झुकाना पड़ता है.

जिस पलंग पर वो सोते हैं उसका साइज़ भी उनके लिए इतना छोटा है कि वो इसपर सीधे सो भी नहीं पाते.

जहाँ तक अतिरिक्त गद्दों का सवाल है उनकी वजह से वो एक आँख खोल कर सोते हैं कि कही गिर नहीं जाए.

जहाँ तक टॉयलेट का सवाल है कि वो इतने नीचे हैं कि वो बहुत सोच कर ही जाते हैं. अब अगले महीने तक उनकी इस तकलीफ़ पर फैसला आएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+