कर्नाटक : चर्च मामले पर RSS-BJP को क्लीन चिट
बैंगलुरू। शुक्रवार का दिन आरएसएस और भाजपा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। साल 2008 में हुए सीरयल ईसाई हमले में आरएसएस-भाजपा को क्लीन चिट दे दी गई है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति सोमशेखर आयोग ने सत्तारूढ़ भाजपा और संघ परिवार से जुड़े संगठनों को 'क्लीन चिट" दे दी है।
एक सदस्यीय आयोग ने आज सरकार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है 'ईसाई याचिकाकर्ताओं की इस आशंका का कोई आधार नहीं है कि राजनीतिज्ञ, भाजपा, संघ परिवार और राज्य सरकार हमले में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के साथ भड़काने वाले साहित्य का वितरण और धर्मांतरण का मुद्दा हमले के मुख्य कारण थे। आपको बता दें कि सितंबर 2008 में मंगलोर, उडुपी, चिकमंगलूर, कोलार, चिकबल्लारपुर, बेल्लारी और दावणगेरे जिलों में गिरजाघरों पर हमले किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications